Thursday, June 8, 2023
HomeFinanceइंडोनेशिया के पाम तेल निर्यात पर प्रतिबंध से भारत क्यों चिंतित है?...

इंडोनेशिया के पाम तेल निर्यात पर प्रतिबंध से भारत क्यों चिंतित है? Palm Oil Ban Indonesia

Palm Oil Ban Indonesia – Indian Oil industry hit badly

Palm Oil Ban Indonesia – भारत दुनिया में खाद्य तेल का सबसे बड़ा आयातक है। और Palm Oil का तो सबसे बड़ा इम्पोर्टर है इसका मतलब यह भी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और उसके घरों का बजट, वैश्विक खाद्य तेल बाजार में होने वाले उथल पुथल के प्रति बेहद संवेदनशील है। जैसा की अभी पता चला है की दुनिया का सबसे ज्यादा पाम आयल एक्सपोर्ट करने वाला देश इंडोनेशिया ने पाम आयल को बहार भेजने पर प्रतिबंध लगाया है।

पाम तेल फ़ूड प्रोसेसिंग में उपयोग होने वाला एक अहम वस्तु है। पाम तेल की बढ़ती कीमतों का असर कई उपभोक्ता कंपनियों की लागत और मार्जिन पर पड़ेगा और सबसे ज्यादा असर बिस्किट, नूडल्स, केक, आलू के चिप्स, फ्रोजन डेजर्ट आदि श्रेणियों में देखा जाएगा। और Britannia, Hindustan Unilever, Nestle India and ITC, Biskfarm जैसी FMCG कंपनी और ऊंची कीमतों के परिणामस्वरूप सीधे प्रभावित होंगी। जिसकी मार उपभोक्ता को भी झेलनी पड़ेगी।

इस प्रतिबंध का सीधा असर भारत की अर्थवस्था पर पड़ेगा जिसे कोई रोक नहीं सकते, और खाध सामान और अन्य वस्तुओं की कीमत बढ़ना तय है और वह बभी रिकॉर्ड स्तर पर।

ICRA के अनुसार, भारत में कुल खाद्य तेल खपत में पाम तेल की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत और आयात में 60 प्रतिशत है। जिसकी की आवश्यकता को इंडोनेशिया और मलेशिया द्वारा पूरा किया जाता है। हालांकि, इंडोनेशिया ऐतिहासिक रूप से भारत को पाम तेल का सबसे बड़ा निर्यातक था, और अभी भी 50 प्रतिशत तक भारत पाम आयल इंडोनेशिया से लेता है।

पाम तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

पाम तेल की कीमतें पिछले 12 महीनों में 50 फीसदी बढ़ी हैं और दो साल में लगभग तीन गुना हो गई हैं।

कीमतों में वृद्धि कई होने के कई कारण है।

सबसे पहले इन तेल उत्पादक देशों में मौसम की स्थिति, सोयाबीन, रेपसीड, सूरजमुखी, आदि जैसे प्रतिस्पर्धी तेलों की डिमांड और सप्लाई में कमी, उपभोक्ता देशों में खाद्य तेलों का मिश्रण और मांग हैं। तथा पाम आयल का उपयोग बायो-डीजल के लिए खासकर इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देश में जहाँ पेट्रोल और डीजल को बड़े पैमाने पर इम्पोर्ट करना पड़ता है।

Why has Indonesia banned the export of palm oil? इंडोनेशिया ने पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध क्यों लगाया है?

इंडोनेशिया, दुनिया के अधिकांश हिस्सों में मंगाई जिस तरह से बढ़ रही है उससे इंडोनेशिया भी अछूता नहीं है, इस्सलिये वहा की सरकार ने मंगाई को कम करने के लिए और खाद्य उत्पादों की बढ़ती कीमतों को कम करने और आपूर्ति की कमी को दूर करने के लिए, Palm Oil के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments