Nokia 2660 Flip – Nokia launched two flip phones under Rs. 5000
Nokia 2660 Flip Phones – एक समय में पुरे देश पे राज करने वाली Nokia फिर से एक बार अपना Flip category Nokia 2660 “नोकिया 2660 फ्लिप-फोन है जिसे कंपनी ने पसंदीदा लोगों के करीब लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक बड़े डिस्प्ले के साथ, उपयोग में आसान इंटरफेस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ, बात करना और मैसेज भेजना भी जिसमे काफी आसान होगा। यह एक सिंपल और असरदार फ़ोन है इसमें ऑडियो सेटिंग्स और हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी (एचएसी) के साथ म्यूजिक का आंनद ले सकते है। इसमें आपातकालीन बटन के साथ, जरूरत पड़ने पर आप तुरंत किसी से संपर्क कर सकते हैं।


Nokia 2660 Flip यहां बिल्कुल नए रूप के साथ है। लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, वायरलेस एफएम रेडियो और दोहरी स्क्रीन से लैस, नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन जिसमे दोनों तरफ डिस्प्ले स्क्रीन है।
Nokia 2660 फोन में 2.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है। यह फ्लैश एलईडी के साथ 0.3 एमपी रीड कैमरा को स्पोर्ट करता है। Nokia 2660 Flip के स्टोरेज स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Nokia 2660 Flip फोन तीन रंगों- ब्लैक, रेड और ब्लू में आता है.