इंस्टाग्राम Reels क्या है। इस पे वीडियो कैसे बनाये। How to Create Video on Instagram Reels?
Instagram ने Reels को लॉन्च किया जिसमे TitTok जैसा फीचर है। भारत सरकार द्वारा 59 चीनी एप को बैन किये जाने के बाद से यह बहस छिड़ गयी थी अब इन Chinese एप की जगह कौन लेगा इनमे सबसे प्रमुख था TikTok जिसके 12 करोड़ से ज्यादा भारत में यूजर थे। जिन्हे TikToker भी बोलते थे।
इसी गैप को भरने के लिए Instagram आज अपना Reels नाम से एक फीचर अपने एप पे लांच कर दिया। जिसमे Tiktok जैसे 15 सेकंड वाले वीडियो बनने के सारे फीचर उपलब्ध है। इंस्टाग्राम ने यह अपडेट अपने एप पे तब लॉन्च किया जब बड़ी मात्रा में TikTok यूजर एक ऐसा ही प्लेटफार्म की तलाश कर रहे थे। इसे एक TikTok alternative के एक विकल्प के तौर पे भी देखा जा रहा है।
Instagram एप के Reels फीचर से उपयोगकर्ताओं को लोकप्रिय गीतों के साथ वीडियो बनाने की अनुमति देगा लेकिन 15 सेकंड के ही वीडियो बनने की ही छूट है के साथ। यूजर इंस्टाग्राम से वीडियो शूट कर सकते हैं। फिल्टर जोड़ सकते हैं। और संगीत ले सकते हैं जैसा वे Tiktok पे किया करते थे। साथ ही टिकटॉक की तरह ही वीडियो क्लिप को दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सप्प फेसबुक पे भी साझा कर सकते। आप अपनी वीडियो क्लिप के अनुसार speed, effects और टाइमर में भी बदलाव कर सकते हैं।
Instagram के Reels पर वीडियो कैसे बनाये।
सबसे पहले आपको एप के बायीं तरफ स्वाइप करने के बाद आपको Reels ऑप्शन दिखाई देगा। जिससे आप पहले Instagram Stories बनाते थे।
TikTok बैन के बाद इस स्पेस में काफी डिजिटल कंपनियों में एक होड़ से मची है की कौन सबसे पहले Tiktok के यूजर को अपने उत्पाद के तरफ खीचता है और इसमें सबसे ज्यादा फायदा Instagram का ही होगा क्यूंकि इस फोटो शेयरिंग एप के 165 मिलियन से भी ज्यादा यूजर भारत में है। और Reel फीचर के अपडेट के बाद इंस्टाग्राम की पॉपुलैरिटी और बढ़ जाएगी। साथ ही अन्य भारतीय कंपनीया भी इस गैप को भरने के लिए चीनी एप का विक्लप बना रही है इनमे से Zee बिज़नेस ने भी HiPi नाम से Tiktok जैसे एप की घोषणा कर दी है। आने वाले दिनों यह देखना अहम् होगा की कोन इस अवसर को भुना था है।