Insomina Ke Gharelu Upay
जैसा कि आप सब जानते हैं दोस्तों अनिद्रा यानी कि इनसोम्निया (Insomina) एक बीमारी है जो प्रायः मानसिक कारणों से होती है, अधिक थकान खाने पीने की खराब आदतें, मन में निराशा डर आशंका इस बीमारी को काफी हद तक बढ़ाते हैं। जैसे कि मन में चिंता रहना काम का देर रात तक जाग काम करना दिन में सोना शारीरिक मेहनत से बचना, मन में दुख भरे विचार, जरुरत से ज्यादा प्रसन्नता का होना भूख से ज्यादा भोजन कर लेना शराब का अधिक सेवन करना शोर-शराबा आदि में नींद ना आने के कारण हैं।
आइए जानते हैं दोस्तों इनसोम्निया के प्राकृतिक एवं घरेलू उपचार
पहला है रात को सोने से पहले दोनों पैरों में घुटने तक सरसों का तेल लगाएं पैरों के तलवे में तेल लगाएं इससे रक्त प्रभाव बढ़ता है और आपको नींद आने में काफी ज्यादा मदद मिलती है।
नींबू का आधा रस तथा एक चम्मच शहद मिलाकर रातों में सोने से पहले इसका सेवन करें।
सोते समय जायफल की चुटकी भर चूर्ण पानी के साथ खाने से गहरी नींद आती है।
आधे चम्मच हरे धनिए में थोड़ी सी चीनी या शहद मिलाकर पीने से गहरी नींद आती है।
रात में सोने से पूर्व एक गिलास आम का रस तथा दूध मिलाकर पिए।
सफेद प्याज को घी में भूनकर खाने से गहरी नींद आती है।
सोने से पूर्व ढाई सौ ग्राम गुनगुने दूध में शहद घोलकर पिए इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
अगर आपको नींद बिल्कुल भी नहीं आ रही है तो रात को पपीते का रस एक कप पी कर सो जाएं।
सरसों का तेल माथे तथा कनपटी पर मलने से नींद भी अच्छी आती है और थकान भी दूर हो जाती है।
रात को सोते समय एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करें।
Insomnia Ka Ayurvedic Ilaj
अनिद्रा इनसोम्निया के आयुर्वेदिक उपचार
पहला है चार मुनक्के, आधा चम्मच आंवले का चूर्ण की चुटकी भर शंखपुष्पी तीनों को चटनी की तरह पीसकर रात को सोते समय सेवन करें इससे अच्छी नींद आती है।
दूसरा है सिर पर शुद्ध चंदन का तेल मले इससे नींद अच्छी आएगी।
केसर को देसी घी में भूनकर सूंघे।
सीप तथा नौसादर का चूर्ण मिलाकर इसे सुंगे इसे छींक आएंगे तथा दिमाग खुल जाएगा इस प्रकार नींद आसानी से आ जाएगी।