Monday, March 20, 2023
HomeCoronavirusभारत में 1,59,632 नए Covid-19 मामलों में भारी उछाल, Omicron के करीब...

भारत में 1,59,632 नए Covid-19 मामलों में भारी उछाल, Omicron के करीब 3,623 केस Covid-19 Update

India Record 1.5 lakh daily Covid-19 cases for second day

रविवार (9 जनवरी, 2022) को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,59,632 नए Covid-19 मामले, जिसमे 327 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 4,83,790 हो गया। सक्रिय मामले 5,90,611 हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमाइक्रोन मामले (1,009) दर्ज किए गए हैं, इसके बाद दिल्ली (513), कर्नाटक (441), राजस्थान (373), केरल (333) और गुजरात (204) का स्थान है।

कुल 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने नए संस्करण के मामले दर्ज किए हैं, अर्थात् तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब।

वहीं तीसरी लहर का पीक 1 से 15 फ़रवरी के बीच।

IIT Mardras का अनुमान है की देश में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 1 से 15 फ़रवरी के बीच आ सकता है, IIT के अनुसार बीते हफ्ते 1 से 6 जनवरी राष्ट्रीय आर नॉट वैल्यू 4 दर्ज की है। तीसरी लहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।

दिल्ली और मुंबई में शनिवार को प्रतिदिन 20,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। कोलकाता और बेंगलुरु में क्रमशः 7,337 और 7,113 मामले दर्ज किए गए, जबकि चेन्नई में 5,098 नए संक्रमण हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments