Hackers द्वारा दुनिया के मशहूर हस्तियों के Twitter अकाउंट हैक किये गए और उनमे Bitcoin का घोटाला किया।
Twitter पर अब तक की यह हैकिंग की सबसे बड़ी घटना जहाँ पे बड़े टेक कंपनी के सीईओ के अकाउंट को हैकर द्वार हैक कर लिया गया और उसमे Crypto Currency Scam से जुड़े कुछ tweets डाले गए। इसमें हैकर्स ने Microsoft की मालिक Bill Gates, Tesla के CEO Elon Musk, Apple का ऑफिसियल अकाउंट, Amazon के Jeff Bezos और Barack Obama, Kanye West, Kim Kardashian जैसे मशहूर हस्तियों के अकाउंट भी शामिल है। ट्वीट्स के मैसेज को देखा जाये तो यह एक संगठित क्रिप्टोक्यूरेंसी घोटाला जैसा दिखआई देता है। बिल गेट्स और मस्क के ट्विटर खातों मैसेज पर लिखा गया की या एक क्रिप्टो-संबंधित घोटाले के शिकार हैं। और एक पते पर आप यदि 1000 डॉलर के मूल्य के बिटकॉइन देंगे तो बदले में आपको 2000 डॉलर के बिटकॉइन मिलेंगे। हैकर्स ने अन्य लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी खातों के बीच ट्वीट्स पोस्ट किए। जिसमें एक बिटकॉइन वॉलेट पते के साथ बीटीसी को दोगुना वापस भेजने के वादे के साथ कहा गया था।
कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा लगता है कि हैकर्स के पास ट्विटर के इंटरनल डेटाबेस तक की पहुंच थी। जिससे वे twitter के एकाउंट्स को एक्सेस कर पाए और उन्हें हैक कर लिया। इसे सिर्फ हैकिंग की घटना नहीं माना जा सकता है यह एक Bitcoin घोटाला भी है। जिसमे मशहूर हस्तियों के हैक अकाउंट द्वारा बिटकॉइन का लेन देन किया गया। इससे ट्विटर के ऊपर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है। Twitter के अभी तक करीब 300 एकाउंट्स को हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया और करीब $110 लाख डॉलर के bitcoins का घोटाले को हैकर्स ने अंजाम दिया।