Bigg Boss 13 participant and YouTuber Hindustani Bhau, was arrested by the Mumbai Police
बिग बॉस 13 के प्रतिभागी और हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से लोकप्रिय YouTuber को मुंबई पुलिस ने 1 फरवरी को महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन के लिए छात्रों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हस्ती हिंदुस्तानी भाऊ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की नकल के लिए जाने जाते हैं। अपने वीडियो में, वह अक्सर आलोचना करते हुए दिखते है है और अपशब्दों का उपयोग करने में संकोच नहीं करते है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने आज सुबह Hindustani Bhau को दंगा, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम सहित कई आरोपों के तहत गिरफ्तार किया।