Thursday, June 1, 2023
HomeHealthAarogya Setu एप के बारे में जानना है। जानिए आरोग्य सेतु की...

Aarogya Setu एप के बारे में जानना है। जानिए आरोग्य सेतु की विशेषताएं। एव इससे जुड़े प्रशनो के उत्तर।

आरोग्य सेतु एप के बारे में जानना है। यदि आप भी आरोग्य सेतु एप के विषय में जानकारी खोज रहे है तो आइये जानते की क्यों इसे भारत में  Coronavirus से लड़ने के लिए अहम् हथियार माना जा रहा है।

आज सारी दुनिया जहाँ Coronavirus से जंग लड़ रही वही दूसरी तरफ इस महामारी से बचने के लिए नए-नए प्रकार के उपायों को तलाशा जा रहा है। उनमे से एक है Contact Tracing App या फिर Covid-19 Screening Tool (Aarogya Setu) आरोग्य सेतु जो Covid -19 के संक्रमण से बचाव के लिए risk वाले व्यक्तियों के कांटेक्ट को ट्रेस में मदद करने के लिए विकसित किया गया है। जिससे यह पता चल जाता है की किसी स्वस्थ व्यक्ति के आस पास के दायरे में कोई संक्रमित तो नहीं है। यह एप्लीकेशन Bluetooth के माध्यम से संक्रमित दायरे को चिन्हित करके यूजर को अलर्ट करता है। यह एप 11 भारतीय भाषा में आता है।
आरोग्य सेतु मीनिंग इन हिंदी (Meaning of Aarogya Setu)आरोग्य का मतलब रोग से मुक्ति स्वास्थ्य-लाभ स्वास्थ्य तंदुरुस्ती। तथा सेतु का मतलब बंधन या पुल। आम भाषा में कहे तो रोग से मुक्ति का रास्ता। 
आरोग्य सेतु एप किस डेट में लांच किया गया – इस एप को April 2020 में लांच किया गया अब तक इस एप के 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है।

आरोग्य सेतु एप किस मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है

इस एप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के तहत इस कांटेक्ट ट्रेसिंग एप को विकसित किया गया है।
आरोग्य सेतु के बारे में जानना है। जानिए आरोग्य सेतु की विशेषताएं

आरोग्य सेतु में मुख्य चार प्रकार के फीचर्स होते है।

1 यह एप यूजर की तत्कालीन स्थिति बताता है। की आप किसी Covid – 19 संक्रमण के रिस्क में तो नहीं है। यह एप के dashboard पे दिखाई देता है। जिसमे YOU ARE SAFEहरे रंग में लिखा हुआ आता है।
2 Self Assessment – यह एप कुछ सवाल पूछता है जैसे की आपको भुखार सर्दी सांस लेने में परेशानी ऐसे ही कुछ प्रष्नों के उत्तर देने के बाद अंत में आपको जवाब से संतुस्ट होकर यह एप बता देगा की Risk Profile High है या Low.
3 E-Pass – आपको यदि कहीं सफर करना है तो आप इस एप की सहायता e-pass के लिए  आप सीधे आवदेन कर सकते है।
4 यह एप यूजर को बताता है उसके निकटतम कोरोना से संक्रमित या covid-19 के पॉजिटिव केस कितने है। उसके लिए एप में दुरी के हिसाब से यूजर को परिणाम दिखत है जैसे 500 मीटर, 1 किमी, 2 किमी, 5 किमी और 10 किमी के दायरे में कितने सीओवीआईडी -19 सकारात्मक मामले होने की संभावना है।

Aarogya Setu Latest Feature Update? – आरोग्य सेतु नया फीचर अपडेट।

अभी भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु में 6 july 2020 को एक नया फीचर जोड़ा गया है जिसकी मदद से अब Aarogya Setu यूजर को उन लोगों की संख्या के संबंध में उनकी रिस्क स्थिति का आकलन करने में सहायता करेगी। जिनके साथ उनकी निकटता रही है। यानि की आप कितने लोग के कांटेक्ट में आये है। इसके लिए यूजर को एप को अपडेट करना पड़ेगा। यह अपडेट अभी केवल Android यूजर के लिए उपलब्ध है।
Aarogya Setu Latest Feature Update? - आरोग्य सेतु नया फीचर अपडेट।

हाउ तो इनस्टॉल आरोग्य सेतु एप। How to Install Arogya Setu App

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का तरीका – यदि आपके पास Android स्मार्टफोन है तो सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें) में जाइये। वह पहुंचने के बाद आप सर्च बॉक्स में  ‘Arogya Setu’ टाइप करे।
परिणाम स्वरुप आपको Arogya Setu एप दिखाई देगा आपको डाउनलोड करने के लिए इसे इनस्टॉल बटन पे दबाना है।
एप इनस्टॉल हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना है सबसे पहले आपको भाषा का चयन करना होगा आपको हिंदी से लेकर कई भारतीय भाषा का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे तेलगु तमिल मराठी गुजरती काफी सारी भाषाएँ।
उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर एप रजिस्ट्रेशन के  होगा जिसमे आपको OTP आएगा। OTP  डालने के बाद आप लॉगिन कर सकते है। यह काफी आसान है। इस एप को आप अपने परिवार वह दोस्तों के स्मार्टफोन में अवश्य  इनस्टॉल करवाएं ताकि वे कोरोना के संक्रमण से बचे रहे।
यदि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो कृपया कमेंट करके अपने सुझाव दीजिये। घर पे रहिये सुरक्षित रहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments