Sunday, May 28, 2023
HomeTech NewsTikTok जैसे एप को बैन करने के बाद भारत सरकार ने लिया...

TikTok जैसे एप को बैन करने के बाद भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला बैन होंगे और 47 चीनी एप। क्या PUBG भी बैन हो सकता है ?

जैसे आप सभी जानते है पिछले महीने भारत सरकार द्वारा 59 Chinese Apps को बैन किया गया था। जिसमे मशहूर एप जैसे Tiktok, Shareit एप भी शामिल थे।

जून के महीने में (Indian Government) भारत सरकार द्वारा 59 एप पर प्रतिबंध लगाने के बाद फिर से सरकार द्वारा 47 और चीनी (Chinese Apps) एप पर प्रतिबंद लगाने का फैसला लिया है। यह सभी 47 एप पुराने 59 बैन किये हुए एप के क्लोन के रूप में काम कर रहे थे। जिसे सरकार द्वारा प्रतिबन्ध किया गया था जिसमे मशहूर एप TikTok भी शामिल था है इन सभी चीनी एप को भारत चाइना के बिच सीमा विवाद जहाँ ग्वालन घाटी पे विवाद हुआ और सरकार ने भारत में 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था है। सरकार द्वारा “राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा करने” के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन 59 एप में CamScanner, SHAREit, और UC Browser सहित अन्य पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस प्रतिबंध की घोषणा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के प्रावधानों के तहत की गई थी।

Indian Government ban Chinese app

फ़िलहाल अभी सरकार नै 47 एप कौन से है उनकी जानकारी को अभी साझा नहीं किया है।

यह भी संशय बना हुआ की कुछ शीर्ष की चीनी गेमिंग एप को बैन करने का भी सरकार मन बना और इन गेम को नई सूची में प्रतिबंधित किए जाने की उम्मीद है। जिसमे PUBG, Alibaba का AliExpress, PUBG Mobile, Tencent, Xiaomi, ByteDance aur Ludo King जैसे मशहूर एप भी शामिल हो सकते है। अभी तक तक इसकी कोई आधिकारिक सुचना प्राप्त नहीं हुई है।

सरकार द्वारा अभी कुल 275 चीनी एप की जाँच की जा रही है तथा उनसे हमारे देश के नागरिको को क्या खतरा है उसकी भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments